सार्क क्या है? What is SAARC in Hindi || SAARC Full Form

सार्क क्या है? What is SAARC in Hindi?

सार्क क्या है? What is SAARC in hindi- सार्क का अंग्रेजी नाम साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन (South Asian Association for Regional Cooperation SAARC) है और इसको हिंदी में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन कहा जाता है। सार्क की स्थापना 8 दिसंबर 1985 में बांग्लादेश के ढाका में सार्क चार्टर पर हस्ताक्षर कर के हुई थी। इसका सचिवालय 17 जनवरी 1987 को काठमांडू में स्थापित किया गया था।

सार्क के सात सदस्य देश हैं भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान,मालदीव |

NOTE अफगानिस्तान वर्ष 3-4 अप्रेल, 2007 में आयोजित हुए 14वें वार्षिक शिखर सम्मेलन (नई दिल्ली, भारत) में सार्क का सबसे नया सदस्य बना।

दक्षेस (सार्क) के SAARC सिद्धांत

सार्क के फ्रेमवर्क के तहत सहयोग निम्नलिखित सिद्धांतों पर आधारित होगा –

  • संप्रभु समानता, क्षेत्रीय अखंडता, राजनीतिक स्वतंत्रता, अन्य राज्यों के आंतरिक मामलों में गैर-हस्तक्षेप एवं पारस्परिक लाभ के सिद्धांतों का सम्मान करना |
  • इस प्रकार का क्षेत्रीय सहयोग अन्य द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय सहयोग का विकल्प न होकर उसका एक पूरक होगा।
  • ऐसा क्षेत्रीय सहयोग अन्य द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय दायित्वों के साथ असंगत नहीं होगा।

सार्क (SAARC) संगठन के उद्देश्य

What is SAARC in hindi –सार्क संगठन के उद्देश्यों को निम्नलिखित बिन्दुओं में देखा जा सकता है-

  • दक्षिण एशिया के लोगों के कल्याण को बढ़ावा देना एवं उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना।
  • इस क्षेत्र में आर्थिक वृद्धि, सामाजिक प्रगति, सांस्कृतिक विकास में तेज़ी लाना और सभी व्यक्तियों को गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर प्रदान करना तथा उनकी क्षमताओं को आकलन करना।
  • दक्षिण एशिया के देशों के मध्य सामूहिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना एवं उसे मज़बूत करना।
  • एक-दूसरे की समस्याओं का मूल्यांकन, आपसी विश्वास और समझ को बढ़ावा देना।
  • आर्थिक, सामाजिक,सांस्कृतिक, तकनीकी एवं वैज्ञानिक क्षेत्रों में आपसी सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करना।
  • अन्य विकासशील देशों के साथ सहयोग को मजबूत बनाना।
  • समान हितों के मामलों में अंतर्राष्ट्रीय मंच पर आपसी सहयोग को मज़बूत बनाना।
  • अंतर्राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय संगठनों के साथ समान उद्देश्यों एवं लक्ष्यों के साथ सहयोग करना।

दक्षेस SAARC सम्मलेन अंतिम बैठक –

  • सार्क समूह की अंतिम बैठक वर्ष 2014 में नेपाल में आयोजित की गई थी।
  • भारत के उरी क्षेत्र में हुए आतंकवादी हमले के बाद वर्ष 2016 में इस्लामाबाद (पाकिस्तान) में प्रस्तावित सार्क के 19वें सम्मेलन को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद से सार्क के किसी सम्मेलन का आयोजन नहीं किया गया है।

वर्तमान में सार्क (दक्षेस) संगठन में कुल 8 सदस्य देश –

  • भारत
  • पाकिस्तान
  • बांग्लादेश
  • श्रीलंका
  • नेपाल
  • भूटान
  • मालदीव
  • अफगानिस्तान

वर्तमान में सार्क के 9 पर्यवेक्षक सदस्य देश हैं- (1) ऑस्ट्रेलिया (2) चीन (3) यूरोपियन यूनियन (4) ईरान (5) जापान (6) रिपब्लिक ऑफ कोरिया (7) मॉरीशस (8) म्याँमार एवं (9) संयुक्त राज्य अमेरिका।

सार्क/ दक्षेस (SAARC) के वर्तमान नेताओं के नाम

  1. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  2. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना
  3. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ
  4. नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउब
  5. भूटान के प्रधानमंत्री डॉ लोटे त्‍शेरिंग
  6. मालदीप के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह
  7. श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे
  8. अफ़ग़ानिस्तान के नेता हिबतुल्लाह अखुंदज़ादा

दक्षेस / सार्क संगठन (SAARC) के समय क्षेत्रीय सहयोग रूपरेखा

सार्क के समय क्षेत्रीय सहयोग की रूपरेखा से बात करें तो हमे पता चलेगा की अगस्त 1983 के समय 9 क्षेत्र रखे गए थे।

  • कृषि
  • स्वास्थ्य सेवाए
  • मौसम विज्ञान
  • डाक तार सेवाए
  • विज्ञान तथा तकनीक
  • दूर संचार व यातायात
  • खेलकुद
  • सांस्कृतिक
  • ग्रामीण विकास

सार्क संगठन 1985 में 3 और क्षेत्रों को जोड़ा गया था –

  • आतंकवाद के खिलाफ अभियान और निवारण |
  • मादक पदार्थों (नशीले पदार्थ) की तस्करी |
  • क्षेत्रीय विकास में महिलाओं की भूमिका |

SAFTA (दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापारक्षेत्र समझौता)

2004 में 12वे शिखर सम्मलेन में दक्षेस के सदस्यों ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किये ।

  • 1 जनवरी 2006 से ये प्रभावी हो गया ।
  • इस क्षेत्र में व्यापार सम्बन्धी बाधाओं को दूर करना
  • व्यापार में लगने वाले सीमा शुल्क को कम करना ताकि अधिक उदार व्यवस्था स्थापित की जाये ।

सार्क शिखर सम्मेलनों की सूचि

क्र.सं. वर्ष कहाँ
01 1985 ढाका   (बांग्लादेश)
02 1986 बेंगलुरु (भारत)
03 1987 काठमांडू (नेपाल)
04 1988 इस्लामाबाद (पाकिस्तान)
05 1990 माले (मालदीव)
06 1991 कोलंबो (श्रीलंका)
07 1993 ढाका (बांग्लादेश)
08 1995 नई दिल्ली (भारत)
09 19961997 मालदीव
10 1998 कोलंबो, श्रीलंका
11 2002 काठमांडू, नेपाल
12 2004 इस्लामाबाद, पाकिस्तान
13 2005 ढाका, बांग्लादेश
14 2007 नई दिल्ली, भारत
15 2008 कोलंबो, श्रीलंका
16 2010 थिंपू, भूटान
17 2011 अड्दू सिटी, मालदीव
18 2014 काठमांडू, नेपाल
19 2016 इस्लामाबाद,पाकिस्तान में प्रस्तावित था?
NOTE – भारत के उरी क्षेत्र में हुए आतंकवादी हमले के बाद वर्ष 2016 में इस्लामाबाद (पाकिस्तान) में प्रस्तावित सार्क के 19वें सम्मेलन को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद से सार्क के किसी सम्मेलन का आयोजन नहीं किया गया है।

 

 सार्क( SAARC) की असफलता के कारण

  • दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार क्षेत्र’ (South Asian Free Trade Area-SAFTA) समझौता वास्तविकता में बहुत सफल नहीं रहा है।
  • सार्क समूह की अंतिम / पिछली बैठक वर्ष 2014 में नेपाल में आयोजित की गई थी।
  • हाल के वर्षों में बिम्सटेक (BIMSTEC) में भारत की बढ़ती गतिविधियों के बाद सार्क के भविष्य पर प्रश्न उठने लगा था।
  • पाकिस्तान द्वारा आतंकवादी आतंकवादी गतिविधियाँ इस समूह की असफलता का एक बड़ा कारण है।
  • भारत को संदेह की दृष्टी से देखना |
  • बार बार सिद्धांतों का उल्लंगन करना |
  • सार्क देशों की भिन्न भिन्न शासन प्रणाली का होना |

निष्कर्ष:-

सार्क के सदस्यों के बीच आपसी संबंध की सही नहीं है जैसे की भारत और पाकिस्तान आदि। सार्क के सदस्यों देशों को लगता है की भारत देश काफी बड़ा है तो वह सभी सदस्यों देशों को अपनी नीतियों को मनमाने दंग से अपनी चला सकता है संदेह की भावना करना।

FAQ’s : सार्क/ दक्षेस (SAARC) संगठन 

प्रश्न 1- सार्क का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?

उत्तर- सार्क का मुख्यालय नेपाल के काठमांडू में है।

प्रश्न 2- वर्तमान में सार्क (SAARC) के कितने सदस्य राष्ट्र हैं?

उत्तर- वर्तमान में सार्क के कुल 8 सदस्य देश है।

प्रश्न 3- सार्क के वर्तमान महासचिव कौन है?

उत्तर- सार्क के वर्तमान महासचिव श्री एसाला रुवान वीराकून (श्रीलंका)

प्रश्न 4- सार्क के सदस्य देशों की संख्या कितनी है?

उत्तर- सार्क में कुल 8 देश है।

प्रश्न 5- सार्क की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर- सार्क की स्थापना 8 दिसंबर 1985 को हुई थी।

Leave a Comment