दुनियाँ की 21 दिग्गज कंपनियों के शीर्ष पद पर भारतीय

दुनियाँ की 21 दिग्गज कंपनियों के शीर्ष पद पर भारतीय

 कहते हैं कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाता है यह कहावत इस बात को भी साबित करती है कि आज 21 वी शताब्दी के तीसरे दशक में भारत और भारतीय मूल के अधिकारी दुनिया की दिग्गज कंपनियों के शीर्ष पदों पर काबिज है वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने भारतीय मूल के 21 मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्थात सीईओ (CEO) की सूची जारी की है जिसके अंतर्गत गूगल से लेकर यूट्यूब तक बड़ी कंपनियों की कमान भारतीय मूल के नौजवानों में है|

चार कंपनियों के शीर्ष पद पर भारतीय मूल की महिलाएं

यही नहीं इन 21 कंपनियों में चार कंपनियों के शीर्ष पद पर भारतीय मूल की महिलाएं भी काबिज है|

आज पूरी दुनिया में भारतीय मूल के दिग्गजों ने ने केवल भारत का बल्कि भारत के भारतीय संस्कृति का परचम पूरी दुनिया में फहराया है जहां एक और चंद्रयान-3 मिशन  सफलतापूर्वक दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन चुका है |

आज वैश्वीकरण के दौर में भारत ने केवल आर्थिक बल्कि राजनीतिक सामाजिक सांस्कृतिक,खेल. विज्ञान एवं हर क्षेत्र में दुनिया को नई राह दिखा रहा है|

दुनियाँ में भारतीयों का डंका

आज नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. उन्होंने दूसरे राउंड में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया. इसी के साथ वे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं

टेस्लाएलन मस्क

हाल ही में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क में भी भारतीय मूल के वैभव तनेजा को टेस्ला के नए मुख्य वित्तीय अधिकारी  बनाया था| |

तो आइए जानते हैं  दुनिया की महत्वपूर्ण 21  कंपनियों के शीर्ष पद पर भारतीय सीईओ की सूची-

21 कंपनियों के शीर्ष पद पर भारतीय सीईओ की सूची

S.NO. CEO NAME COMPANIES NAME
01 अजय बंगा विश्व बैंक
02 संजय मल्होत्रा माइक्रोन
03 शांतुन नारायण एडोब
04 सत्य नडेला माइक्रोसॉफ्ट
05 सुंदर पिचाई गूगल
06 जया चौधरी जस्केलर
07 अरविंद कृष्णा आईबीएम
08 नील मोहन यूट्यूब
09 जॉर्ज कुरियन नेटएप
10 लीना नायर फ्रांसीसी फैशन
11 लक्ष्मण नरसिम्हन स्टारबक्स
12 अंजली सूद वीमियो
13 रंगराजन रघुराम विमवेयर
14 रविकुमार एस कोंगिन्जेंट
15 विमल कपूर हनीवेल
16 रेवती अद्वेथी फ्लेक्स
17 वसंत नरसिम्मन नोवार्टिस
18 संजय झा मोबिलिटी
19 विवेक शंकर अलबर्ट संस
20 जयश्री उल्लाल एरिस्ट्रा एरिस्ट्रा नेटवर्क
21 निकेश अरोरा पालो अल्टो

 

सच्चे दिल,लगन,और मेहनत, से किसी भी कार्य को मंजिल तक पहुंचा सकते हैं आशा करतें है कि हम सभी इसी सकारात्मक सोच से कार्यों को अंजाम देते रहे तो हर भारतीय दुनियाँ के हर मंच पर अपना तिरंगा लहराएगा |

Leave a Comment