संयुक्त राष्ट्र संघ | United Nation organization in Hindi

संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nation organization)

इस संगठन की  स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य- अन्तर्राष्ट्रीय शांति और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा व आर्थिक विकास तथा सामाजिक विकास मानवाधिकार और विश्व शांति के लिए कार्य करना है।

संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस 

UNO की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 की गई थी, जिसे “संयुक्त राष्ट्र दिवस” के रूप में मनाया जाता है|

यूनाइटेड नेशन का नामकरण

संयुक्त राष्ट्र संघ अथवा यूनाइटेड नेशन (UN) का नाम अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति “फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट” द्वारा प्रदान किया गया था।

यू.एन.ओ. – ध्वज

संयुक्त राष्ट्र संघ के ध्वज की पृष्ठभूमि हल्की नीली है और उस पर श्वेत रंग से राष्ट्र संघ का प्रतीक बना है या प्रतीक है दो जैतून की वक्राकार शाखाएँ जो ऊपर से खुली है और उनके बीच विश्व का मानचित्र बना है। UNO ने अपने ध्वज को अक्टूबर,1947 में अंगीकार किया गया था |

UNO का मुख्यालय

संयुक्त राष्ट्र संघ UNO का मुख्यालय अमेरिका के “न्यूयॉर्क” शहर के मैनहट्टन दीप पर 17 एकड़ जमीन पर उन 40 मंजिल का है, जिसके लिए भूमि “जॉन डी रॉकफेलर” ने दान में दी थी।

United Nation Organization की रुपरेखा

संयुक्त राष्ट्र संघ United Nation Organization की रूपरेखा का निर्माण करने के लिए बड़े राष्ट्रों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन 21 अगस्त, 1944 को वाशिंगटन के डंबर्टन ऑक्स भवन में आयोजित किया गया जो  7 अक्टूबर, 1944 तक चला।

UNO का  मुख्य कार्यालय

UNO का मुख्य कार्यालय 1952 में बनकर तैयार हुआ था, यहाँ इसकी महासभा की प्रथम बैठक अक्टूबर 1952 ई. में आयोजित की गई थी, लेकिन संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रथम बैठक 10 जनवरी, 1946 को लंदन में हुई थी |

सोवियत रूस के क्रीमिया प्रदेश की याल्टा नगर में 4 फरवरी 1944 ई. को ब्रिटिश प्रधानमंत्री चर्चित सोवियत राष्ट्रपति स्टालिन तथा अमेरिका राष्ट्रपति  रूजवेल्ट का एक शिखर सम्मेलन हुआ जिसमें सुरक्षा परिषद में मतदान  प्रणाली पर निर्णय लिया।

यू.एन.ओ : संस्थापक सदस्य

संयुक्त राष्ट्र संघ के संस्थापक सदस्य देशों की संख्या 51 थी 26 जून, 1945 को अधिकार पत्र पर तो केवल 50 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए थे, बाद में इस पर हस्ताक्षर कर पोलैंड का 51 वा संस्थापक सदस्य देश बना था|

वर्तमान सदस्य

वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के सदस्य देशों की संख्या 193 है।

नोट  11 जुलाई 2011 . को दक्षिणी सूडान को 193 वां देश बनाया गया।

संविधान का चार्टर

संयुक्त राष्ट्र संघ UNO का अपना संविधान चार्टर है, इस चार्टर में लगभग 10,000 शब्द, 111 धारायें एवं 19 अध्याय हैं |

UNO की कार्यकारी भाषाएँ

संयुक्त राष्ट्र संघ  की कुल 6 भाषाएँ है, इसकी कार्यकारी भाषाएँ अंग्रेजी एवं फ्रेंच हैं,लेकिन इसकी अन्य 4 भाषाएँ – चीनी, अरबी, रूसी तथा स्पेनिश है।

UNO के उद्देश्य –

  • अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति व सुरक्षा को बनाये रखना।
  • राष्ट्रों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधी को बढ़ाना।
  • आपसी सहयोग द्वारा आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा मानवीय ढंग की अन्तर्राष्ट्रीय समस्याओं को हल करना।
  • अंतर्राष्ट्रीय संधियों एवं अंतर्राष्ट्रीय कानूनों को सम्मानपूर्वक लागू करवाना।
  • राष्ट्रों की प्रादेशिक अखंडता और राजनीति स्वतंत्रता का आदर करना।

मुख्य सिद्धान्त –

संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर की धारा 2 के अनुसार प्रमुख सिद्धान्त इस प्रकार है-

  • सब देशों की समानता व प्रभुसत्ता का सिद्धान्त ।
  • सदस्य देशों द्वारा चार्टर के सिद्धान्तों का ईमानदारी पूर्वक पालन की अपेक्षा ।
  • अन्तर्राष्ट्रीय विवादों का शान्तिपूर्ण ढंग से समाधान |
  • सभी राष्ट्रों द्वारा UNO के उद्देश्यों के प्रतिकूल कोई कार्य नहीं किया जाएगा। किसी देश की स्वतन्त्रता का हनन करने या आक्रमण करने की धमकी या आक्रमण के कार्य नहीं किए जाएँगे।
  • कोई देश चार्टर के विरुद्ध कार्य करने वाले देश की सहायता न करेंगे।
  • UNO इसकी सदस्यता न ग्रहण करने वाले देशों से भी अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति व सुरक्षा विषयक सिद्धान्त का पालन करायेगा।
  • UNO किसी देश के आन्तरिक मामलों में दखल नहीं देगा। UNO का अपना नियमित बजट महासभा द्वारा दो वर्षों के लिए स्वीकृत किया जाता है। UNO का बजट सदस्य देशों के अंश दान से बनता व चलता है। अमेरिका की इसमें मुख्य भूमिका है।

United Nation Organization : मुख्य अंग

  • महासभा (General Assembly)
  • सुरक्षा परिषद् (Security Council)
  • आर्थिक और सामाजिक परिषद् (Economic and Social Council)
  • न्यास परिषद् (Trusteeship)
  • अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice)
  • सचिवालय (Secretariat)

United Nation Organization : महत्वपूर्ण तथ्य

  • UNO केकार्यपालिका को सुरक्षा परिषद तथा व्यवस्थापिका को महासभा कहते हैं।
  • सुरक्षा परिषदमें कुल 15 सदस्य होते हैं जिनमें 5 स्थाई तथा 10 अस्थाई होते हैं। अस्थाई सदस्य का कार्यकाल 2 वर्ष का होता है।
  • सुरक्षा परिषद के पांचस्थाई सदस्य देश अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस एवं रूस है।
  • UNO का प्रधानमहासचिव होता है प्रथम महासचिव “ट्रिग्वेली” (नार्वे के विदेश मंत्री) नार्वे के थे।
  • UNO के वर्तमान महासचिव“एंटोनियो गुटेरेस” (पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री) पुर्तगाल हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय न्यायालय केस्थापना 3 अप्रैल 1946 ईस्वी को हेग नीदरलैंड में हुई जिसका मुख्यालय हेग नीदरलैंड में है।
  • अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या15 है जिनका कार्यकाल 9 वर्षों का होता है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रथम महिला अध्यक्ष“श्रीमती विजयलक्ष्मी पंडित” (भारत) थी|
  • सर्वप्रथम संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण देने वाला प्रथम व्यक्ति“अटल बिहारी वाजपेयी” थे|
  • संयुक्त राष्ट्र संघ का बजट की घोषणा अनुच्छेद 17 के अनुसार बजट पर विचार करने एवं उसे अनुमोदित करने की जिम्मेवारी महासभा की है। नियमित बजटमहासभा द्वारा हर दूसरे वर्ष अनुमोदित किया जाता है ।
  • संयुक्त राष्ट्र घोषणा-पत्र की मूल प्रतिअमेरिका के राष्ट्रीय पुरा-लेखागार में सुरक्षित रखी गई हैं|
  • संयुक्त राष्ट्र संघ की लाइब्रेरी“हैमरशोल्ड लाइब्रेरी” नाम से जानी जाती |
FAQ,s : संयुक्त राष्ट्र संघ

प्रश्न 1-संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर -संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर,1945 को हुई थी |

प्रश्न 2-संयुक्त राष्ट्र संघ के कुल कितने संस्थापक देश थे??

उत्तर -संयुक्त राष्ट्र संघ के कुल 51 संस्थापक देश थे |

प्रश्न 3-संयुक्त राष्ट्र संघ में वर्तमान में  कुल कितने सदस्य  देश है?

उत्तर -संयुक्त राष्ट्र संघ में वर्तमान में  कुल 193 सदस्य  देश है |

प्रश्न 4-संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर -संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा स्थापित करना है |

प्रश्न 5-संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव कौन है ?

उत्तर -संयुक्त राष्ट्र संघ का वर्तमान महासचिव “एंटोनियो गुटेरेस” है |

प्रश्न 6-संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव किस देश से सम्बंधित है ?

उत्तर -संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव पुर्तगाल के है |

प्रश्न 7-संयुक्त राष्ट्र संघ 193 वा सदस्य देश कौनसा है ?

उत्तर -संयुक्त राष्ट्र संघ का 193 वा देश  दक्षिणी सूडान है |

Leave a Comment