सत्ता के वैकल्पिक केन्द्र || Class 12 Political Science Notes in Hindi

सत्ता के वैकल्पिक केन्द्र || Gk questions || Class 12 Political Science Notes in Hindi

एक अंकीय प्रश्न:-

  1. विश्व राजनीति में दो ध्रुवीयता समाप्त होने के बाद उभरने वाले सत्ता के दो वैकल्पिक केन्द्र के नाम बताइये?

उत्तरयूरोपीय संघ व आसियान

  1. किस योजना के तहत 1948 में यूरोपीय आर्थिक सहयोग संघ की स्थापना की गई?

उत्तरमार्शल योजना

  1. यूरोपीयन इकॉनोमिक कम्युनिटी का गठन कब हुआ?

उत्तर1957

  1. यूरोपीय संघ की स्थापना कब हुई?

उत्तर1992

  1. यूरोपीय संघ की मुद्रा का नाम बताइये? इसे कितने देशों ने अपनाया।

उत्तर – यूरोपीय संघ की मुद्रा यूरो को 12 देशों ने अपनाया।

  1. किस देश ने खुले द्वारकी नीति को अपनाया किस वर्ष में।

उत्तरचीन 1978

  1. आसियान (ASEAN) का पूर्ण रूप लिखिए?

उत्तरदक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन

  1. आसियान के संस्थापक दो देशों के नाम बताएं?

उत्तरइंडोनेशिया, मलेशिया।

  1. भारत ने किन दो आसियान सदस्यों के साथ मुक्त-व्यापार समझौता किया?

उत्तरसिंगापुर, थाईलैंड।

  1. यूरोपीय संघ के दो देशों के नाम बताए जो सुरक्षा परषिद के भी सदस्य हैं।

उत्तरब्रिटेन, फ्रांस

  1. चीन विश्व व्यापार संगठन का सदस्य कब बना था?

उत्तर 2001

  1. आसियान शैली क्या है?

उत्तर –  आसियान सदस्यों के अनौपचारिक और सहयोगपूर्ण कामकाज की शैली को कहा जाता है।

  1. ब्रिक्स का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर –

B- ( Brazilब्राज़ील

R- ( Russia) रूस

I- (India) भारत

C- (China) चीन

S- (South Africa) दक्षिण अफ्रीका

यह भी पढ़ें 

👉 यूरोपीय संघ 

दो अंकीय प्रश्न:-

  1. क्षेत्रीय संगठनों को बनाने के क्या उद्देश्य हैं?

उत्तरअपने क्षेत्रों में एतिहासिक दुश्मनी व कमजोरियों का क्षेत्रीय स्तर पर समाधन ढूंढ़ना।

अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्ण और सहकारी क्षेत्रीय व्यवस्था का विकास करना।

  1. चीन की नई आर्थिक नीति के दो विपरीत प्रभाव बताइये?

उत्तरबेरोजगारी में वृद्धि।

गांव और शहर के लोगों की आय में अन्तर।

  1. मार्शल योजना क्या थी?

उत्तरअमेरिका ने यूरोप की अर्थव्यवस्था ने पुनर्गठन के लिये “मदद” की जिसे मार्शल योजना के नाम से जाना गया।

  1. SEZ से क्या अभिप्राय है?

उत्तरSpecial Economic Zone (SEZ) के निर्माण से विदेशी व्यापार में वृद्धि। चीन विश्व में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिये सबसे आकर्षक देश बन कर उभरा।

  1. आसियान के दो उद्देश्य बताइये?

उत्तर(1) आर्थिक विकास तेज करना।

(2) सामाजिक व सांस्कृतिक व प्रौद्योगिक विकास आदि।

  1. चीन ने विदेशी व्यापार में वृद्धि लाने के लिए किन दो नीतियों को अपनाया?

उत्तरचीन ने विदेशी व्यापार में वृद्धि लाने के लिए किन दो नीतियों को अपनाया-

  • 1978 खुले द्वार की नीति
  • SEZ नीति

प्रश्न 7. यूरोपीय संघ के झण्डे के विषय में संक्षिप्त विवरण दीजिए?

उत्तरयूरोपीय संघ के झण्डे के विषय में-

  • सोने के रंग के सितारों का वृत्त जो यूरोपीय संघ की एकता को दर्शाता है।
  • 12 सितारे वहां इस संख्या को पारंपरिक रूप से पूर्णता, समग्रता और एकता का प्रतीक माना जाता है।

प्रश्न 8. आसियान के झण्डे की प्रमुख विशेषताएँ बताइये?

उत्तरआसियान के झण्डे की विशेषताएँ निम्नलिखित है-आसियान के झंडे में प्रतीक चिह्न के रूप में धान की दस बालियाँ बनी हुई हैं। ये धान की दस बालियाँ दक्षिण-पूर्व एशिया के दस देशों को इंगित करती हैं, जो आपस में मित्रता और एकता के धागे से बँधे हैं। बालियों के ऊपर जो वृत्त बना हुआ है वह आसियान के सदस्य देशों की आपसी एकता का प्रतीक है।

प्रश्न 9. आसियान शैली से क्या अभिप्राय है? इसके किन्हीं दो उद्देश्यों का उल्लेख कीजिए। 

उत्तर – आसियान ने यूरोपीय संघ की तरह स्वयं को अधिराष्ट्रीय बनाने या उसकी तरह अन्य व्यवस्थाओं को अपने हाथ में लेने का लक्ष्य नहीं रखा। अनौपचारिक, टकरावरहित और सहयोगात्मक मेल-मिलाप का नया उदाहरण पेश करके आसियान ने काफी यश कमाया। इसी को आसियान शैलीकहा जाता है। 

 आसियान शैली के मुख्य दो उद्देश्य निम्नलिखित हैं-

 (1) आर्थिक विकास को तीव्र करना और उसके माध्यम से सामाजिक और सांस्कृतिक विकास हासिल करना।

(2) कानून के शासन और संयक्त राष्ट के चार्टर के नियमों पर आधारित क्षेत्रीय शांति और स्थायित्व को बढ़ावा देना।

चार अंकीय प्रश्न:-

प्रश्न 1. यूरोपीय संघ के चार उद्देश्य बताइये।

उत्तरयूरोपीय संघ के चार उद्देश्य-

  • शांति स्थापित करने के उद्देश्य से सांझी सुरक्षा व विदेश नीति बनाना।
  • व्यक्तियों, वस्तुओं और पूंजी का आवागमन।
  • यूरोपीय सदस्य देशों की कृषि और उद्योग धंधे का विकास।
  • पर्यावरण सुधार|

प्रश्न 2.क्षेत्रीय संगठनों पर भौगोलिक निकटता का क्या प्रभाव होता है?

उत्तरक्षेत्रीय संगठनों पर भौगोलिक निकटता का क्या प्रभाव-

  • क्षेत्रीय संगठन मजबूत होता है?
  • समस्याएं एक समान होती हैं। (द्वितीय विश्व युद्ध व उपनिवेश का सामना)
  • गरीबी, राष्ट्र-निर्माण, आर्थिक पिछड़ापन।
  • समस्याओं का मिलकर सामना करना।

प्रश्न 3. आसियान विजन 2020 की मुख्य क्या बाते हैं? वर्णन कीजिए।

उत्तरआसियान विजन 2020 के निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदु है-

  • अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में आसियान की बर्हिमुखी भूमिका को महत्व देना।
  • संवाद और परामर्श की नीति।
  • एशियाई देशों के साथ व्यापार व निवेश पर ध्यान देना।
  • क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा स्थापित करना।

प्रश्न 4.भारत-चीन के मध्य विवाद का वर्णन करें?

उत्तरभारत-चीन के मध्य विवाद-

  • सीमा विवाद:- चीन ने पाकिस्तान के साथ संध् िकरके कश्मीर के कुछ भाग पर अधिकार।
  • भारत के अरुणाचल प्रदेश पर चीन का दावा करना।
  • 1962 का भारत-चीन युद्ध लद्दाख व अरुणाचल प्रदेश पर अपने दावे को जबरन स्थापित करना।
  • 1965 भारत-पाक युद्ध में चीन ने पाकिस्तान की मदद की।
  • चीन द्वारा भारत के परमाणु-परीक्षण का विरोध।

प्रश्न 5. चित्र को ध्यानपूर्वक देखिए तथा निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए?

(क) विश्व में सबसे ज्यादा साइकिल चीन में इस्तेमाल की जाती है? आपके विचार में यह क्या संदेश देता है।

(ख) साइकिल के दो पहिए किस विचार धरा का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उत्तर- (क) संदेश- आज विश्व में निम्न कीमत की वस्तुएं चीन द्वारा पूंजीवादी देशों को निर्यात की जाती है।

(ख) दो पहिए- साम्यवाद और पूंजीवाद का प्रतिनिधित्व करते हैं 1978 में चीन ने खुले द्वारतथा SEZ की नीति अपनाई?

प्रश्न 6. अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय में आसियान के सशक्तिकरण के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए?

उत्तरअन्तर्राष्ट्रीय समुदाय में आसियान के सशक्तिकरण के लिए क्या कदम-

  • यूरोपीय संघ की तरह इनका अपना झण्डा, गान, मुद्रा व स्थापना दिवस होना चाहिए।
  • अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि करना।
  • व्यापार को बढ़ावा देना?
  • सुरक्षा और विदेश नीतियों में तालमेल स्थापित करना।
  • यूरोपीय संघ की तरह UNO की गतिविधियों में भाग लेना।

महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 

प्रश्न 1.यूरोपीय संघ के आर्थिक क्षेत्र में क्या प्रभाव हुए?

उत्तरयूरोपीय संघ के आर्थिक क्षेत्र में प्रभाव को निम्नलिखित रूप से देखा जा सकता है –

  • 2005 में इसका सकल घरेलू उत्पादन 12000 अरब डॉलर हो गया जो अमेरिका सी भी ज्यादा था।
  • यूरो मुद्रा, अमेरिकी डॉलर के लिये खतरा।
  • विश्व व्यापार संगठनों के अन्दर समूह के रूप में कार्य करना।
  • अमेरिकी नीतियां भी इससे प्रभावित।

प्रश्न 2. यूरोपीय संघ की सांझी विशेषताओं का वर्णन कीजिए?

उत्तरयूरोपीय संघ की सांझी विशेषताएँ निम्न है-

  • अपना एक झंडा, गान, स्थापना दिवस और अपनी एक मुद्रा।
  • समृद्ध सैनिक क्षमता।
  • टकराव रहित, मेल मिलाप की सोच।
  • दो राष्ट्रो का सुरक्षा परिषद् का स्थाई सदस्य होना।

प्रश्न 3. चीनी अर्थव्यवस्था के उत्थान के लिए उत्तरदायी कारकों का वर्णन कीजिए।

उत्तरचीनी अर्थव्यवस्था के उत्थान के लिए उत्तरदायी कारक-

  • खुले द्वार की नीति
  • शॉक थेरेपी की जगह, चरणबद्ध अर्थव्यवस्था
  • 1982 में खेती का निजीकरण
  • विशेष आर्थिक क्षेत्र की व्यवस्था
  • निजी सम्पत्ति को आंशिक रूप से स्वीकारना।
  • अर्थव्यवस्था समाजवाद से पूंजीवाद की ओर बढ़ती।

प्रश्न 4.यूरोपीय संघ को ताकतवर बनाने वाले महत्वपूर्ण कारक या विशेषताएँ बताइये?

उत्तर – यूरोपीय संघ को ताकतवर बनाने वाले महत्वपूर्ण कारक या विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

  • 2005 में यह दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी और इसका सकल घरेलू
  • इसकी मुद्रा यूरो, अमरीकी डॉलर के प्रभुत्व के लिए खतरा बन गई है।
  • विश्व व्यापार में इसकी हिस्सेदारी अमेरिका से तीन गुना ज्यादा है।
  • इसकी आर्थिक शक्ति का प्रभाव यूरोप, एशिया और अफ्रीका के देशों पर है।
  • यह विश्व व्यापार संगठन के अंदर एक महत्वपूर्ण समूह के रूप में कार्य करता है।
  • इसका एक सदस्य देश फ्रांस सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य है।
  • इसके चलते यूरोपीय संघ अमरीका समेत सभी राष्ट्रों की नीतियों को प्रभावित करता है।
  • यूरोपीय संघ का सदस्य देश फ्रांस परमाणु शक्ति सम्पन्न है।
  • अधिराष्ट्रीय संगठन के तौर पर यूरोपीय संघ आर्थिक, राजनैतिक और सामाजिक मामलों में दखल देने में सक्षम है

यह भी पढ़ें 

👉 यूरोपीय संघ 
👉आसियान 
👉 सार्क

Leave a Comment