यूरोपीय संघ क्या है?, उद्देश्य, विशेषताएं,इतिहास और जानकारी ||  European Union Definition, Purpose, History Members In Hindi

यूरोपीय संघ क्या है?, उद्देश्य, विशेषताएं,इतिहास और जानकारी ||  European Union Definition, Purpose, History Members In Hindi

यूरोपीय संगठन क्या है?

 यूरोपीय संगठन या संघ मुख्य रूप से यूरोप में स्थित 27 राष्ट्रों का एक राजनीतिक और आर्थिक मंच है जिसमें आपस में प्रसाद की साझेदारी होती है जो कि संगठन के सभी रास्तों पर लागू होती है

यूरोपीय संघ का मुख्यालय

इसका मुख्यालय बेल्जियम के ब्रसेल्स में है

वर्तमान में यूरोपीय संघ के सदस्य देश 

ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस गणराज्य, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन और स्वीडन।

नोट: 31 जनवरी, 2020 को ब्रिटैन ने यूरोपियन संघ की सदस्यता छोड़ दी थी |

 मुख्य उद्देश्य क्या था?

European Union : यूरोपीय संघ का मुख्य उद्देश्य सदस्य राष्ट्रों के बीच बिना किसी बाधा के व्यापार करना था इस संगठन का मुख्य उद्देश्य सदस्य राष्ट्रों के नागरिकों को विकास के नए नए अवसर प्रदान करना था इस संगठन की स्थापना 1957 में 6 देशों मुख्य रूप से जर्मनी फ्रांस इटली बेल्जियम लक्जमबर्ग और नीदरलैंड द्वारा की गई थी

यूरोपीय संघ की परिषद (Council of the European Union)

 यूरोपीय संसद व्यवस्था का पहला सदन यूरोपीय संसद के नाम से जाना जाता है जबकि इसका दूसरा सदन यूरोपीय संघ की परिषद के नाम से जाना जाता है इस प्रकार यूरोपीय संघ की परिषद को  प्रचलित रूप से परिषद के नाम से जाना जाता है|

शीत युद्ध के दौरान एवं शीत युद्ध के पश्चात वैश्विक मंच पर कुछ ऐसे संगठनों तथा देशों ने प्रभावशाली रूप से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह प्रारंभ किया था जिससे यह तो स्पष्ट होने लगा कि यह संगठन एवं देश शायद अमेरिका की एक ध्रुवीय विश्व व्यवस्था के समक्ष विकल्प के रूप में होंगे

सत्ता के वैकल्पिक केंद्र के रूप में मुख्य रूप से निम्नलिखित संगठनों को देखा जा सकता है जैसे यूरोपीय संगठन आसियान और चीन |

 एक नजर में – यूरोपीय संगठन

  • दूसरे विश्व युद्ध के बाद अमेरिका द्वारा लव के लिए मार्शल योजना के अंतर्गत आर्थिक सुधारों के लिए यूरोपीय आर्थिक सहयोग संगठन की स्थापना की गई थी |
  • यूरोप में पूंजीवादी देशों की अर्थव्यवस्था की ऑक्सीकरण की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए 1949 को यूरोपीय परिषद की स्थापना की गई इसके परिणाम स्वरूप 1957 में यूरोपियन इकोनामिक कम्युनिटी का गठन हुआ था |
  • भूतपूर्व सोवियत संघ का पतन होने के बाद 1992 में मास्ट्रिस्ट संधि के तहत यूरोपीय संघ की स्थापना की गई इस संगठन का अपना एक झंडा, गान और मुद्रा है |
  • यूरोपीय संघ के पास दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना है |
  • यूरोपीय संघ का रक्षा बजट अमेरिका के बाद सबसे अधिक है इसके 2 देशों ब्रिटेन और फ्रांस के पास परमाणु हथियार है जिसकी संख्या लगभग 550 है|
  • अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के मामले में दुनिया में इसका दूसरा स्थान है
  • वर्तमान में ब्रिटेन यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं है |

यूरोपीय संघ के गठन के मुख्य उद्देश्य

  • यूरोपीय संघ का मुख्य उद्देश्य है समान विदेश एवं सुरक्षा नीति का होना|
  • आंतरिक मामलों तथा न्याय से जुड़े मामलों पर आपसी सहयोग करना|
  • समान मुद्रा का होना|
  • संघ के सभी देशों में वीजा मुक्त आवागमन का होना|
शेंगेन समझौता

शेंगेन समझौता (Schengen Agreement-1985) में अधिकांश सदस्य राज्यों के मध्य बिना पासपोर्ट नियंत्रण के(without passport controls) खुली सीमाओं के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया गया। यह वर्ष 1995 में प्रभावी था।

 यूरोपीय संघ की महत्वपूर्ण विशेषताएं
  • यूरोपीय संघ आर्थिक सहयोग वाली संस्था से बदलकर राजनीतिक संस्था का रूप लेना
  • यूरोपीय संघ एक विशाल राष्ट्र की तरह कार्य करने लगता है|
  • इस संगठन का अपना एक झंडा गान, स्थापना दिवस, और अपनी एक मुद्रा है|
  • यह संगठन दूसरे देशों के संबंधों के मामले में काफी हद तक साझी विदेश नीति और सुरक्षा नीति अपनाता है|
  • यूरोपीय संघ के झंडे में 12 सोने के सितारे के घर एक रूप में वहां के लोगों की पूर्णता समग्रता और मेल मिलाप को दर्शाता है|
 यूरोपीय संघ को ताकतवर बनाने वाली महत्वपूर्ण विशेषताएं
  • 2005 में यूरोपीय संघ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी और इसका सकल घरेलू उत्पादन अमेरिका से भी ज्यादा था|
  • यूरोपीय संघ की मुद्रा यूरो अमेरिकी डॉलर के प्रभुत्व के लिए खतरा बन गई थी|
  • विश्व व्यापार में यूरोपीय संघ की साझेदारी अमेरिका से 3 गुना ज्यादा थी|
  • यूरोपीय संघ आर्थिक शक्ति का प्रभाव यूरोप एशिया और अफ्रीका के देशों पर है|
  • यह विश्व व्यापार संगठन के अंदर एक महत्वपूर्ण समूह के रूप में भी कार्य करता है|
  • यूरोपीय संघ एक सदस्य देश सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य है इसके चलते यूरोपीय संघ अमेरिका समेत सभी राष्ट्रों की नीतियों को प्रभावित करता है|
  • यूरोपीय संघ के सदस्य देश फ्रांस एक परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र है|
  • अभी राष्ट्रीय संगठन के रूप में यूरोपीय संघ आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक मामलों में दखल देने में सक्षम हैं|
 यूरोपीय संघ की महत्वपूर्ण कमजोरियां
  • यूरोपीय संघ के सदस्य देशों की अपनी विदेश नीति एवं नीति है जो कई बार एक दूसरे के खिलाफ हो जाती है जैसे इराक युद्ध के मामले में |
  • यूरोप के कुछ हिस्सों में यूरो मुद्रा को लागू करने को लेकर भी नाराजगी है|
  • डेनमार्क और स्वीडन ने मास्ट्रिस्ट संधि और यूरोपीय मुद्रा यूरो को मानने का विरोध किया था|
  • ब्रिटेन यूरोपीय संघ से जून 2016 में जनमत संग्रह की द्वारा अलग हो गया था अर्थात आज ब्रिटेन यूरोपीय संघ का सदस्य राष्ट्र नहीं है|

Leave a Comment