द्रौपदी मुर्मू ने जीता चुनाव, बनेंगी देश की 15वीं राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू ने जीता चुनाव, बनेंगी देश की 15वीं राष्ट्रपति

पहली आदिवासी महिला बनीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Draupadi Murmu won the election –भारतीय लोकतान्त्रिक इतिहास में आज नया इतिहास बना है, एक आदिवासी घर की बेटी देश की अगली राष्ट्रपति चुनी गई, आज द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला बनीं राष्ट्रपति चुनी गई, जो अपने आप में सभी देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है| आज द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई2022  को शपथ लेंगी | 25 जुलाई को शपथ लेने वाली 10 वीं राष्ट्रपति बनेंगी |

एक नजर में 15 वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की चुनाव यात्रा

  • इस चुनाव में द्रौपदी मुर्मू एनडीए की तरफ से उम्मीदवार थी |
  • विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार थे |
  • यशवंत सिन्हा को भारी अंतर से हराकर जीत हासिल की है|
  • द्रौपदी मुर्मू को अब तक कुल 5,77,777 वोट मिल चुके हैं, जो जीत के लिए जरूरी आंकड़े से अधिक है|
  • वहीं, यशवंत सिन्हा को अब तक कुल 2,61,062 वोट मिले हैं|
  • द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी|
  • और द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई2022 को राष्ट्रपति भवन में रामनाथ कोविंद की जगह लेंगी।
  • द्रौपदी मुर्मू को क्रॉस वोटिंग के जरिए अब तक 104 विधायकों और 17 सांसदों का समर्थन मिला है|
  • अब तक 16 राज्यों में 104 विधायकों ने क्रॉस वोट कर द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है|

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम बने 5 रिकॉर्ड –

  1. देश के सर्वोच्च पद पर पहुँचने वाली द्रौपदी मुर्मू पहली आदिवासी महिला है |
  2. आजाद भारत में जन्म लेने वाली पहली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू | (20 जून,1958)
  3. भारतीय गणराज्य में सबसे युवा राष्ट्रपति का ख़िताब भी द्रौपदी मुर्मू के नाम (मुर्मू की उम्र 25जुलाई,2022 को  64 वर्ष ,1माह , 8 दिन होगी)………..(अब तक यह रिकॉर्ड नीलम संजीव रेड्डी के नाम था -64 वर्ष ,2माह , 6 दिन थी  ) |
  4. देश में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी समय कोई पार्षद रह चुका कोई व्यक्ति राष्ट्रपति पद तक पहुंचा है |
  5. उड़ीसा से पहली बार कोई राष्ट्रपति बना -द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न शुरू

एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान ओडिशा के रायरंगपुर गांव के साथ साथ पूरे देश में जश्न शुरू हो गया है|

द्रौपदी मुर्मू के गांव में ऐसे मनाया जाएगा जीत का जश्न

वनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू-Draupadi Murmu won the election

  • द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर क्षेत्र की निवासी हैं। रायरंगपुर के स्थानीय लोगों ने मतगणना के पहले ही मुर्मू की जीत के जश्न की तैयारी कर ली थी।
  • जीत के ऐलान के बाद बांटे जाएंगे 20 हजार लड्डू |
  • जनजातीय नृत्य का भी आयोजन किया गया है|
  • विजय जुलूस निकालने की भी तैयारी |
  • मुर्मू की जीत पर आतिशबाजी का आयोजन |
  • गांव के घरों में लाइट लगाई गई हैं और उन्हें फूलों से सजाया गया है |
  • सड़कों और गलियों को साफ किया गया है |

FAQ’s द्रौपदी मुर्मू –राष्ट्रपति पद की शपथ 25 जुलाई,2022 

Q. राष्ट्रपति का कार्यकाल कितना होता है?

Ans. राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है|

Q. द्रौपदी मुर्मू कहाँ की मूल निवासी है ?

Ans. द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर क्षेत्र की निवासी हैं|

Q. वर्तमान महामहिम “रामनाथ कोविंद” का  कार्यकाल कब समाप्त हो रहा है ?

Ans. 24 जुलाई, 2022 

Q. द्रौपदी मुर्मू   राष्ट्रपति की शपथ कब लेंगी ?

Ans. 25 जुलाई, 2022 

Q. द्रौपदी मुर्मू  भारत की कौनसी राष्ट्रपति बनेंगी ?

Ans. द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी |

Q. द्रौपदी मुर्मू  25 जुलाई को शपथ लेने वाली भारत की कौनसी राष्ट्रपति बनेंगी ?

Ans. द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को शपथ लेने वाली देश की 10वीं राष्ट्रपति होंगी |

Leave a Comment