Class 12 Political Science Notes || भारतीय राजनीति: प्रवृतियाँ-विकास ||

भारतीय राजनीति: प्रवृतियाँ-विकास

प्रश्न 1. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत समान नागरिक संहिता का उल्लेख किया गया है?

 उत्तर – भारतीय संविधान के अनुच्छेद – 44

 प्रश्न 2. मंडल कमीशन द्वारा ओबीसी को कितना प्रतिशत आरक्षण देने की सिफारिश की थी?

 उत्तर – 27% आरक्षण 

प्रश्न 3. केंद्र में पहली बार गठबंधन सरकार किस वर्ष बनाई गई थी?

उत्तर – 1989

प्रश्न 4. मंडल आयोग के अध्यक्ष कौन थे?

 उत्तर – बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल (B.P. मंडल)

 प्रश्न 5. भारत के किस प्रधानमंत्री ने मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की थी?

 उत्तर – 1990 में तत्कालीन प्रधानमंत्री वीपी सिंह

Class 12 Political Science Notes

 प्रश्न 6. गोधरा कांड किस वर्ष हुआ था?

 उत्तर – 26 फरवरी,2002

प्रश्न 7. 2014 में किस पार्टी ने इतिहास रचते हुए 30 वर्ष बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी?

 उत्तर – भारतीय जनता पार्टी

प्रश्न 8. एन डी ए (NDA) का पूर्ण रूप क्या है?

 उत्तर – राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन

प्रश्न 9. यूपीए (UPA) का पूर्ण रूप क्या है?

 उत्तर – संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन

प्रश्न 10. नई आर्थिक नीति किस वर्ष लागू की गई थी?

उत्तर – 1991

Class – 12 Book 2 Chapter 9 Notes in Hindi

प्रश्न 11. पिछड़ा आयोग या मंडल आयोग किस वर्ष गठित किया गया था

 उत्तर – 1978

प्रश्न 12. समान नागरिक संहिता से आप क्या समझते हैं?

उत्तर – समान नागरिक संहिता से तात्पर्य है सभी नागरिकों के लिए देश में समान कानून पद्धति को समान नागरिक संहिता के रूप में जाना जाता है

प्रश्न 13. गठबंधन सरकार से आप क्या समझते हैं?

 उत्तर – दो या दो से अधिक दलों द्वारा बनाई गई सरकार गठबंधन सरकार कहलाती है

प्रश्न 14. मंडल आयोग की कोई  दो सिफारिशें बताइए

 उत्तर – सरकारी नौकरियों में ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण

 भूमि सुधार कानूनों को अमलीजामा पहनाना

प्रश्न 15. शाहबानो प्रकरण क्या था

 उत्तर – शाहबानो एक मुस्लिम महिला थी जिसे तलाक के बाद उसके पति ने गुजारा भत्ता देने से मना कर दिया था भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 44 के तहत शाहबानो को गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया था

प्रश्न 16. गठबंधन सरकारों के उदय के कोई तीन कारण बताइए?

 उत्तर – गठबंधन सरकारों के उदय के तीन कारण –                   

  • भारतीय राजनीति में राष्ट्रीय दलों का कमजोर होना
  • भारतीय राजनीति में छोटे दलों का प्रादुर्भाव होना साथ ही केंद्रीय सरकारों में निर्माण की भूमिका निभाना
  • भारतीय राजनीति में अवसरवादीता का होना

प्रश्न 17. भारतीय राजनीतिक दलों में बढ़ती सहमति के विभिन्न मुद्दों को बताइए?

उत्तर –  भारतीय राजनीतिक दलों में बढ़ती सहमति के विभिन्न मुद्दे –

  • भारतीय राजनीतिक दलों में नई आर्थिक नीति पर सहमति बनना
  • पिछड़ी जातियों के राजनीतिक और सामाजिक दाओं  को स्वीकृति मिलना
  • छोटे दलों की बढ़ती भूमिका एवं साझेदारी को स्वीकृति मिलना
  • सभी राजनीतिक दलों द्वारा विचारधारा के स्थान पर कार्य सिद्धि पर जोर देना

प्रश्न 18. भारतीय राजनीति की प्रवृति से आप क्या समझते हैं?

उत्तर –  भारतीय संविधान के अनुसार भारत एक प्रधान, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य है| जहां पर विधायिका जनता के द्वारा चुनी जाती है, भारत में भी संयुक्त सरकार होती है, लेकिन भारत में राज्य सरकारों की तुलना में केंद्र सरकार अधिक शक्तिशाली होती है, जो कि ब्रिटेन की संसदीय प्रणाली पर आधारित है|

Leave a Comment