Asean full form || आसियान क्या है?

What is Asean in Hindi

What is Asean in Hindi – देश की लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर आसियान देशों के बारे में सवाल पूछे जाते हैं। छात्रों को इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है, खास तौर से तब जब आप यूपीएससी, एसएससी परीक्षाओं या बैंकिंग, रेलवे आदि की तैयारी कर रहे हों।

 क्या है आसियान(What is ASEAN)?

Asean full form “Association of Southeast Asian Nations” (एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एसिएन नेशन) है अर्थात “दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों का संगठन” है। what-is-asean-in-hindi, इस संगठन का मुख्य उद्देश्य दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों के बीच सांस्कृतिक, सुरक्षा, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आपसी क्षेत्रीय सहयोग को सुद्दृढ़ बनाना है।

आसियान संगठन की स्थापना

दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का एक क्षेत्रीय संगठन है| what-is-asean-in-hindi, इस संगठन की स्थापना 8 अगस्त 1967 को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में की गई थी|

संस्थापक सदस्य देश

जिस समय इसकी स्थापना हुई उस समय इसके सिर्फ पांच देश थाईलैंड, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलिपींस और सिंगापुर शामिल थे| इन्हें ही संस्थापक सदस्य देश कहा जाता है|

आसियान के 5 अन्य देश  

इस समूह में ब्रूनेई 1984, वियतनाम 1995, लाओस 1997, म्यांमार 1997, कंबोडिया 1999 में सम्मिलित हुए |

आसियान दिवस

प्रत्येक वर्ष 8 अगस्त को आसियान दिवस मनाया जाता है

संगठन का आदर्श वाक्य

एक दृष्टि,एक समुदाय,एक पहचान (वन विजन, वन कम्युनिटी, वन आइडेंटिटी) है|

संगठन का मुख्यालय 

इस संगठन का मुख्यालय इंडोनेशिया के जकार्ता में है|

आसियान  सदस्य देश –

वर्तमान में ASEAN (आसियान) के दस प्रमुख सदस्य राष्ट्र हैं –

  1. इंडोनेशिया
  2. मलेशिया
  3. फिलीपीन्स
  4. सिंगापुर
  5. थाईलैण्ड
  6. ब्रुनेई
  7. वियतनाम
  8. लाओस
  9. म्यांमार तथा
  10. कंबोडिया

पूर्वी तिमोर (East Timor)

पूर्वी तिमोर को आसियान के 11वें सदस्य के रूप में स्वीकार करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हुए।

तिमोर लेस्ते या पूर्वी तिमोर पूर्वी लेसर सुंडा द्वीप समूह में एक अर्ध-द्वीप राष्ट्र है। यह मलय द्वीपसमूह के दक्षिणी सिरे पर स्थित है। यह तिमोर द्वीप के पूर्वी आधे हिस्से में स्थित है। यह दक्षिण-पूर्व में तिमोर सागर, उत्तर में गीतर जलडमरूमध्य, उत्तर-पश्चिम में ओम्बाई जलडमरूमध्य और दक्षिण-पश्चिम में पश्चिमी तिमोर (इंडोनेशियाई क्षेत्र का हिस्सा) से घिरा है।

पूर्वी तिमोर जो पहले इंडोनेशियाई क्षेत्र का हिस्सा था। इंडोनेशिया ने 1976 में इस द्वीप राष्ट्र पर कब्जा कर लिया। इंडोनेशिया के विलय का विरोध करते हुए द्वीप पर लाखों लोग मारे गए हैं। वैश्विक दबाव के कारण, इंडोनेशियाई सरकार ने पूर्वी तिमोर के भविष्य का निर्धारण करने के लिए 1999 में एक जनमत संग्रह को अधिकृत किया।

संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षण जनमत संग्रह द्वारा 

संयुक्त राष्ट्र के पर्यवेक्षण वाले जनमत संग्रह में, पूर्वी तिमोर ने इंडोनेशिया से अलग होने के लिए मतदान किया। इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2002 में मान्यता दी गई थी। यह इसे एशिया का सबसे युवा लोकतंत्र बनाता है।

आसियान संगठन  उद्देश्य

ASEAN (आसियान) एक विशुद्ध असैनिक संगठन है। फिर भी बैंकाक घोषणापत्र में सभी सदस्य देशों को क्षेत्रीय शान्ति हेतु सहयोग करने की अपील की गई है। इसके प्रमुख उद्देश्य हैं-

  1. क्षेत्रीय शान्ति व स्थिरता को प्रोत्साहित करना।
  2. क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना।
  3. सांझे हितों में परस्पर सहायता व सहयोग की भावना को बढ़ाना।
  4. शिक्षा, तकनीकी ज्ञान, वैज्ञानिक क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग को बढ़ावा देना।
  5. क्षेत्र में अनुसंधान, प्रशिक्षण तथा अध्ययन को प्रोत्साहित करना।
  6. समान उद्देश्यों वाले क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ अधिक सहयोग करना।
  7. कृषि व्यापार तथा उद्योग के विकास में सहयोग देना।

इस तरह ASEAN (आसियान) के निर्माण का उद्देश्य सदस्य राष्ट्रों में आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, तकनीकी, वैज्ञानिक, राजनीतिक, व्यापारिक तथा प्रशासनिक सहयोग को बढ़ावा देना है।

भारत आसियानका पूर्ण संवाद सहयोगी

24 जुलाई, 1996 को भारत ‘आसियान’ का पूर्ण संवाद सहयोगी बनाया गया है

ARF क्या है?

आसियान देशों ने साल 1994 में ARF यानी की एशियन रीजनल फोरम का गठन किया. जिसका मकदस सिक्योरिटी को बढ़ावा देना था. इसमें अमेरिका, रूस, भारत, चीन, जापान और उत्तर कोरिया समेत 23 सदस्य देश हैं.

आसियान के कार्य 

इसका कार्यक्षेत्र बहुत व्यापक है। यह समस्त राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, तकनीकी, व्यापारिक तथा प्रशासनिक क्षेत्रों में कार्यरत है। आज दक्षिण-पूर्वी एशिया में अनेक सामाजिक व आर्थिक समस्याएं हैं जिनको हल करने के लिए यह संगठन निरन्तर प्रयासरत है।

  1. यह दक्षिण – पूर्वी एशिया में मुक्त व्यापार क्षेत्र विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। व्यापार की उदार नीतियों को प्रोत्साहित करके इस दिशा में निरन्तर प्रयास जारी हैं। इसका उद्देश्य सांझा बाजार स्थापित करना है।
  2. पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए यह अपने एक सामूहिक संगठन ‘आसियण्टा’ के माध्यम से कार्य कर रहा है।
  3. यह सदस्य देशों में सुरक्षा व शान्ति के लिए आणविक हथियारों पर रोक लगाने पर जोर दे रहा है।
  4. यह संगठन दक्षिण-पूर्वी एशिया के आर्थिक विकास पर जोर दे रहा है।
  5. यह सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए रेडियो तथा दूरदर्शन के माध्यम से सहयोग को बढ़ावा दे रहा है।
  6. यह जनसंख्या नियंत्रण, शिक्षा का विकास, समाज कल्याण, दवाईयों पर नियंत्रण, खेल आदि के कार्यक्रमों को प्रोत्साहित कर रहा है।
  7. कृषि को बढ़ावा देने के लिए यह तकनीकी शिक्षा का लाभ किसानों तक पहुंचाने के प्रयास कर रहा है।
  8. इस प्रकार ASEAN (आसियान) सदस्य राष्ट्रों में पारस्परिक आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक, तकनीकी व प्रशासनिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहा है।
  9. यह इस क्षेत्र में एक सांझा बाजार स्थापित करने की दिशा में प्रयासरत् है।

Leave a Comment