CLASS XI POLITICAL SCIENCE CHAPTER -1 || भारत का संविधान : क्यों और कैसे

CLASS XI POLITICAL SCIENCE CHAPTER 1

Indian Constitution

प्रश्न 1. भारतीय संविधान कब लागू हुआ ?
या
भारत में गणराज्य की स्थापना कब हुई?
(क) 26 जनवरी, 1949 ई० को
(ख) 26 जनवरी, 1950 ई० को
(ग) 30 अक्टूबर, 1950 ई० को
(घ) 20 नवम्बर, 1950 ई० को
उत्तर : (ख) 26 जनवरी, 1950 ई० को।

प्रश्न 2. भारतीय संविधान का स्वरूप है –
(क) संघात्मक
(ख) एकात्मक
(ग) अर्द्ध-संघात्मक
(घ) एकात्मक व संघात्मक दोनों
उत्तर: (घ) एकात्मक व संघात्मक दोनों।

प्रश्न 3. भारतीय संविधान का निर्माण किसने किया?
(क) संविधान सभा
(ख) डॉ० बी० आर० अम्बेडकर
(ग) सी० राजगोपालाचारी
(घ) पं० जवाहरलाल नेहरू
उत्तर: (क) संविधान सभा।

प्रश्न 4. संविधान सभा की प्रथम बैठक कब आयोजित की गई?
(क) 9 दिसम्बर, 1946 को
(ख) 7 दिसम्बर, 1947 को
(ग) 14 अगस्त, 1947 को।
(घ) 15 अगस्त, 1947 को
उत्तर: (क) 9 दिसम्बर,1946 को।

प्रश्न 5. भारत विभाजन के परिणामस्वरूप संविधान सभा के सदस्यों की संख्या घटकर कितनी रह गई?
(क) 260
(ख) 271
(ग) 299
(घ) 265
उत्तर: (ग) 299

प्रश्न 6. संविधान सभा में अनुसूचित जाति के कितने सदस्य थे?
(क) 34
(ख) 36
(ग) 26
(घ) 42
उत्तर: (ग) 26

प्रश्न 7. संविधान सभा में अनुसूचित जनजाति के कितने सदस्य थे?
(क) 34
(ख) 33
(ग) 26
(घ) 42
उत्तर: (ख) 33

प्रश्न 8. संविधान सभा में कुल कितनी महिला सदस्य थी?
(क) 34
(ख) 15
(ग) 26
(घ) 42
उत्तर: (ख) 15

 

प्रश्न 9. संविधान सभा में किस राजनीतिक दल का वर्चस्व था?
(क) मुस्लिम लीग
(ख) हिन्दू महासभा
(ग) कांग्रेस
(घ) जनसंघ
उत्तर: (ग) कांग्रेस।

प्रश्न 10. संविधान के विषयों पर विचार-विमर्श हेतु कितनी समितियों का गठन किया गया?
(क) 7
(ख) 6
(ग) 8
(घ) 10
उत्तर: (ग) 8.

भारत का संविधान : क्यों और कैसे

प्रश्न 11. भारत की संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन कब शुरू हुआ?

  1. 10 जून 1946
  2. 19 नवम्बर, 1947
  3. 9 दिसम्बर, 1946
  4. 30 जून, 1949

उत्तर – III. 9 दिसम्बर, 1946 

प्रश्न 12. संविधान सभा का अध्यक्ष कौन थे ?

  1. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  2. डा ० बी ० आर ० अम्बेडकर
  3. जवाहरलाल नेहरू
  4. के ० एम ० मुन्शी

उत्तर – I. डॉ . राजेन्द्र प्रसाद

प्रश्न 13. भारतीय मूल संविधान में कुल कितने अनुच्छेद थे?

  •         390
  •         395
  •         405
  •         450

उत्तर – 395

प्रश्न 14. संविधान सभा के लिए चुनाव कब सम्पन्न हुआ?

  1. 1945 में
  2. 1946 में
  3. 1947 में
  4. 1948 में

उत्तर – II. 1946 में 

प्रश्न 15.  भारतीय संविधान कब लागू हुआ?

  1. 15 अगस्त, 1947
  2. दिसम्बर, 1946
  3. 26 नवम्बर, 1949
  4. 26 जनवरी, 1950

उत्तर – IV. 26 जनवरी, 1950

प्रश्न 16.  भारतीय संविधान कब बनकर तैयार हुआ?

  1. 26 नवंबर 1949
  2. 26 जनवरी 1950
  3. 26 दिसंबर 1949
  4. इनमे से कोई नही

उत्तर – I. 26 नवंबर 1949

प्रश्न 17. किस दल ने संविधान सभा की बैठक का बहिष्कार किया?

  1. मुस्लिम लीग
  2. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  3. हिन्दू महासभा
  4. साम्यवादी दल

उत्तर – I. मुस्लिम लीग

प्रश्न 18.  किस देश का संविधान अलिखित है?

  1.  भारत
  2.  फ्रांस
  3. ब्रिटेन
  4. यू ० एस ० ए ०

उत्तर – III. ब्रिटेन

प्रश्न 19. संविधान की प्रस्तावना को ‘भारत की राजनीतिक जन्म कुण्डली ‘किसने कहा?

  1.  आचार्य कृपलानी
  2.  जवाहरलाल नेहरू
  3. डॉ अम्बेडकर
  4. के ० एम ० मुन्शी

उत्तर – IV. के ० एम ० मुन्शी 

प्रश्न 20.  भारतीय संविधान किस प्रकार का संविधान है?

  1. कठोर संविधान
  2. प्रस्तावित और अलिखित
  3. लिखित व विस्तृत
  4. गरीब विरोधी

उत्तर –  III. लिखित व विस्तृत

भारत का संविधान : क्यों और कैसे महत्वपूर्ण नोट्स 

प्रश्न 21. किसने कहा कि भारतीय संविधान वकीलों का स्वर्ग है?

  1.  प्रो ० के ० बी ० राव
  2. महात्मा गाँधी
  3. प्रो ० आइवर जेनिंग्स
  4. जवाहरलाल नेहरू

उत्तर – III. प्रो ० आइवर जेनिंग्स 

प्रश्न 22.  किसने संविधान सभा में 13 दिसम्बर 1946 को उद्देश्य प्रस्ताव पेश की –

  1. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  2. प्रो. के. टी. शाह
  3. पं. जवाहर लाल नेहरू
  4. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर

उत्तर – III. पं. जवाहर लाल नेहरू 

प्रश्न 23. डॉ ० अम्बेदकर किस समिति के अध्यक्ष थे?

  1. प्रारूप समिति
  2. संघीय शक्ति समिति
  3. संघीय संविधान समित
  4. प्रान्तीय संविधान समिति

उत्तर – I. प्रारूप समिति

प्रश्न 24.  भारतीय संविधान सभा के उद्घाटन अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?

  1. जवाहर लाल नेहरू
  2. डॉ. भीम राव अम्बेडकर
  3. डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा
  4. सी. राजगोपालाचारी

उत्तर – III. डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा 

प्रश्न 25.  संविधान में न्यायिक समीक्षा की व्यवस्था किस संविधान से ली गई है?

  1.   अमेरिका
  2.  ब्रिटेन
  3. कनाडा
  4. आयरलैण्ड

उत्तर – I. अमेरिका

प्रश्न 26.  संविधान सभा के द्वारा संविधान निर्माण में कितना समय लगा?

  1. लगभग एक वर्ष
  2. 2 वर्ष 11 माह 18 दिन
  3. लगभग दो वर्ष
  4. लगभग चार वर्ष

उत्तर – 2. 2 वर्ष 11 माह 18 दिन

प्रश्न 27.  हमे संविधान की आवश्यकता क्यों होती है?

  1.  देश में शासन व्यवस्था चलाने के लिए
  2. तालमेल बनाने के लिए
  3. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए
  4. सरकार की शक्तियों का दुरुपयोग रोकने के लिए
  5. उपरोक्त सभी

उत्तर – 5. उपरोक्त सभी

प्रश्न 28. भारतीय संविधान किसने बनाया था?

  1.  भारत की जनता ने
  2.  संविधान सभा ने
  3. अंग्रेजों ने
  4. अधिकारियों ने

उत्तर – 2. संविधान सभा ने

प्रश्न 29. भारतीय मूल संविधान में कितने भाग थे?

  1. 20
  2. 22
  3. 25
  4. 27

उत्तर – 2.  22

संविधान निर्माण:परीक्षा उपयोगी प्रश्नोत्तर

प्रश्न 30. इनमें से कौन सा संविधान का कार्य नहीं है?

(क) यह नागरिकों के अधिकार की गारंटी देता है।

(ख) यह शासन की विभिन्न शाखाओं की शक्तियों के अलग-अलग क्षेत्र का रेखांकन करता है।

(ग) यह सुनिश्चित करता है कि सत्ता में अच्छे लोग आएं।

(घ) यह कुछ साझे मूल्यों की अभिव्यक्ति करता है। 

उत्तर- (ग) यह सुनिश्चित करता है कि सत्ता में अच्छे लोग आए।

प्रश्न 31.  निम्नलिखित में से कौन सा कथन इस बात की एक बेहतर दलील है कि संविधान की प्रमाणिकता सांसद से ज्यादा है? 

(क)   संसद के अस्तित्व में आने से कहीं पहले संविधान बनाया जा चुका था । 

(ख) संविधान के निर्माण सांसद के सदस्यों से कहीं ज्यादा बड़े नेता थे । 

(ग) संविधान ही यह बताता है कि संसद कैसे बनाई जाए और इसे कौन-कौन सी शक्तियां प्राप्त होंगी ।

(घ) संसद संविधान का संशोधन नहीं कर सकती।

उत्तर (ग) संविधान ही यह बताता है कि संसद कैसे बनाई जाए और इसे कौन-कौन सी शक्तियां प्राप्त होंगी

प्रश्न 32. बताएं कि संविधान के बारे में निम्नलिखित कथन सही है या गलत?

(क) सरकार के गठन और उसकी शक्तियों के बारे में संविधान एक लिखित दस्तावेज है।

(ख) संविधान सिर्फ लोकतांत्रिक देशों में होता है और इसकी जरूरत ऐसे ही देशों में होती है

(ग) संविधान एक कानूनी दस्तावेज है और आदर्शों तथा मूल्यों से इसका कोई सरोकार नहीं।

(घ) संविधान एक नागरिक को नई पहचान देता है।

उत्तर- (क) सही, (ख) गलत, (ग) गलत ,(घ) सही

प्रश्न 33. संविधान निर्माण की क्या आवश्यकता है?

अथवा

भारतीय संविधान की आवश्यकता को स्पष्ट कीजिए

उत्तर-

संविधान निर्माण की आवश्यकता –

किसी भी राज्य के लिए संविधान की महती आवश्यकता निम्नलिखित कारणों से है

(1) शासन के स्वरूप एवं संगठन का निर्धारण- विश्व का प्रत्येक देश अपनी परिस्थितियों , भौगोलिक दशाओं तथा इतिहास के आधार पर अपने लिए विशिष्ट सा शासन प्रणाली का चयन करता है । शासन के इस स्वरूप एवं संगठन का निर्धारण करने हेतु उसको एक संविधान की आवश्यकता पड़ती है।

(2) अधिकार एवं कर्तव्य का ज्ञान- संविधान में जनसाधारण तथा शासक वर्ग के प्रत्येक सदस्य को अपने अधिकार एवं कर्तव्य का ज्ञान होता है।

(3) शासकीय अंगों का नियंत्रण- संविधान निर्माण की आवश्यकता इस वजह से भी है। क्योंकि यह सरकार के विभिन्न अंगों पर नियंत्रण स्थापित करता है तथा उन्हें निरंकुश होने से रोकता है।

(4) सरकार का दिशा निर्देशक- किसी भी देश का संविधान एक अटल नक्षत्र के समान है, क्योंकि यह सरकार को लगातार दिशा-निर्देश देता है तथा उसका मार्गदर्शन भी करता है।

(5) राज्य की संपूर्ण परिस्थितियों की झलक – प्रत्येक देश का संविधान एक ऐसे दर्पण की तरह है, जिसमें संबंधित देश की संपूर्ण परिस्थितियों की झलक स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है ।अत: संविधान निर्माण की महती आवश्यकता होती है।

Leave a Comment