12 Class Political Science Notes in Hindi || सत्ता के वैकल्पिक केन्द्र

12 Class Political Science Notes in Hindi

एक अंकीय प्रश्न – सत्ता के वैकल्पिक केन्द्र

प्रश्न 1. विश्व राजनीति में दो ध्रुवीयता समाप्त होने के बाद उभरने वाले सत्ता के दो वैकल्पिक केन्द्र के नाम बताइये?

उत्तरयूरोपीय संघ व आसियान

प्रश्न 2. किस योजना के तहत 1948 में यूरोपीय आर्थिक सहयोग संगइन की स्थापना की गई?

उत्तरमार्शल योजना

प्रश्न 3. यूरोपीयन इकॉनोमिक कम्युनिटी का गठन कब हुआ?

उत्तर1957

प्रश्न 4. यूरोपीय संघ की स्थापना कब हुई?

उत्तर1992

प्रश्न 5. यूरोपीय संघ की मुद्रा का नाम बताइये? इसे कितने देशों ने अपनाया।

उत्तरयूरो 12 देशों ने अपनाया।

प्रश्न 6. किस देश ने खुले द्वारकी नीति को अपनाया किस वर्ष में।

उत्तरचीन 1978

प्रश्न 7. आसियान (ASEAN) का पूर्ण रूप लिखिए?

उत्तरदक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन

प्रश्न 8. आसियान के संस्थापक दो देशों के नाम बताएं?

उत्तरइंडोनेशिया, मलेशिया।

प्रश्न 9. भारत ने किन दो आसियान सदस्यों के साथ मुक्त-व्यापार समझौता किया?

उत्तरसिंगापुर, थाईलैंड।

प्रश्न 10. यूरोपीय संघ के दो देशों के नाम बताए जो सुरक्षा परषिद के भी सदस्य हैं।

उत्तरब्रिटेन, फ्रांस

प्रश्न 11. चीन विश्व व्यापार संगठन का सदस्य कब बना था?

उत्तर2001

दो अंकीय प्रश्न – सत्ता के वैकल्पिक केन्द्र

प्रश्न 1. क्षेत्रीय संगठनों को बनाने के क्या उद्देश्य हैं?

उत्तरअपने क्षेत्रों में एतिहासिक दुश्मनी व कमजोरियों का क्षेत्रीय स्तर पर समाधन ढूंढ़ना।

अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्ण और सहकारी क्षेत्रीय व्यवस्था का विकास करना।

प्रश्न 2. चीन की नई आर्थिक नीति के दो विपरीत प्रभाव बताइये?

उत्तरबेरोजगारी में वृद्धि।

गांव और शहर के लोगों की आय में अन्तर।

प्रश्न 3. मार्शल योजना क्या थी?

उत्तर1945 के बाद यूरोप के देशों में मेल-मिलाप को शीतयुद्ध से मदद मिली। अमेरिका ने यूरोप की अर्थव्यवस्था ने पुनर्गठन के लिये मदद की जिसे मार्शल योजना के नाम से जाना गया।

प्रश्न 4. SEZ से क्या अभिप्राय है?

उत्तरSpecial Economic Zone (SEZ) के निर्माण से विदेशी व्यापार में वृद्धि। चीन विश्व में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिये सबसे आकर्षक देश बन कर उभरा।

प्रश्न 5. आसियान के दो उद्देश्य बताइये?

उत्तर(1) आर्थिक विकास तेज करना।

(2) सामाजिक व सांस्कृतिक व प्रौद्योगिक विकास आदि।

प्रश्न 6. चीन ने विदेशी व्यापार में वृद्धि लाने के लिए किन दो नीतियों को अपनाया?

उत्तरचीन ने विदेशी व्यापार में वृद्धि लाने के लिए किन दो नीतियों को अपनाया-

  • 1978 खुले द्वार की नीति
  • SEZ नीति

प्रश्न 7. यूरोपीय संघ के झण्डे के विषय में संक्षिप्त विवरण दीजिए?

उत्तरयूरोपीय संघ के झण्डे के विषय में-

  • सोने के रंग के सितारों का वृत्त जो यूरोपीय संघ की एकता को दर्शाता है।
  • 12 सितारे वहां इस संख्या को पारंपरिक रूप से पूर्णता, समग्रता और एकता का प्रतीक माना जाता है।

प्रश्न 8. आसियान के झण्डे के विषय में बताइये?

उत्तरआसियान के झण्डे के विषय में-

  • आसियान के प्रतीक-चिन्ह में धन की दस बालियों दक्षिण-पूर्व एशिया के दस देशों को दर्शाती है।
  • जो आपस में मित्रता व एकता के धागे में बंधे हैं। वृत्त आसियान की एकता का प्रतीक है।

चार अंकीय प्रश्न – सत्ता के वैकल्पिक केन्द्र

  1. यूरोपीय संघ के चार उद्देश्य बताइये।

उत्तरयूरोपीय संघ के चार उद्देश्य-

  • शांति स्थापित करने के उद्देश्य से सांझी सुरक्षा व विदेश नीति बनाना।
  • व्यक्तियों, वस्तुओं और पूंजी का आवागमन।
  • यूरोपीय सदस्य देशों की कृषि और उद्योग धंधे का विकास।
  • पर्यावरण सुधार|
  1. क्षेत्रीय संगठनों पर भौगोलिक निकटता का क्या प्रभाव होता है?

उत्तरक्षेत्रीय संगठनों पर भौगोलिक निकटता का क्या प्रभाव-

  • क्षेत्रीय संगठन मजबूत होता है?
  • समस्याएं एक समान होती हैं। (द्वितीय विश्व युद्ध व उपनिवेश का सामना)
  • गरीबी, राष्ट्र-निर्माण, आर्थिक पिछड़ापन।
  • समस्याओं का मिलकर सामना करना।
  1. आसियान विजन 2020 की मुख्य क्या बाते हैं? वर्णन कीजिए।

उत्तरआसियान विजन 2020 की मुख्य क्या बाते-

  • अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में आसियान की बर्हिमुखी भूमिका को महत्व देना।
  • संवाद और परामर्श की नीति।
  • एशियाई देशों के साथ व्यापार व निवेश पर ध्यान देना।
  • क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा स्थापित करना।
  1. भारत-चीन के मध्य विवाद का वर्णन करें?

उत्तरभारत-चीन के मध्य विवाद-

  • सीमा विवाद:- चीन ने पाकिस्तान के साथ संध् िकरके कश्मीर के कुछ भाग पर अधिकार।
  • भारत के अरुणाचल प्रदेश पर चीन का दावा करना।
  • 1962 का भारत-चीन युद्ध लद्दाख व अरुणाचल प्रदेश पर अपने दावे को जबरन स्थापित करना।
  • 1965 भारत-पाक युद्ध में चीन ने पाकिस्तान की मदद की।
  • चीन द्वारा भारत के परमाणु-परीक्षण का विरोध।
  1. चित्र को ध्यानपूर्वक देखिए तथा निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए?

(क) विश्व में सबसे ज्यादा साइकिल चीन में इस्तेमाल की जाती है? आपके विचार में यह क्या संदेश देता है।

(ख) साइकिल के दो पहिए किस विचार धरा का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उत्तर- (क) संदेश- आज विश्व में निम्न कीमत की वस्तुएं चीन द्वारा पूंजीवादी देशों को निर्यात की जाती है।

(ख) दो पहिए- साम्यवाद और पूंजीवाद का प्रतिनिधित्व करते हैं 1978 में चीन ने खुले द्वारतथा SEZ की नीति अपनाई?

  1. अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय में आसियान के सशक्तिकरण के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए?

उत्तरअन्तर्राष्ट्रीय समुदाय में आसियान के सशक्तिकरण के लिए क्या कदम-

  • यूरोपीय संघ की तरह इनका अपना झण्डा, गान, मुद्रा व स्थापना दिवस होना चाहिए।
  • अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि करना।
  • व्यापार को बढ़ावा देना?
  • सुरक्षा और विदेश नीतियों में तालमेल स्थापित करना।
  • यूरोपीय संघ की तरह UNO की गतिविधियों में भाग लेना।

सत्ता के वैकल्पिक केन्द्र

  1. यूरोपीय संघ के आर्थिक क्षेत्र में क्या प्रभाव हुए?

उत्तर यूरोपीय संघ के आर्थिक क्षेत्र में प्रभाव को निम्नलिखित रूप से देखा जा सकता है –

  • 2005 में इसका सकल घरेलू उत्पादन 12000 अरब डॉलर हो गया जो अमेरिका सी भी ज्यादा था।
  • यूरो मुद्रा, अमेरिकी डॉलर के लिये खतरा।
  • विश्व व्यापार संगठनों के अन्दर समूह के रूप में कार्य करना।
  • अमेरिकी नीतियां भी इससे प्रभावित।
  1. यूरोपीय संघ की सांझी विशेषताओं का वर्णन कीजिए?

उत्तरयूरोपीय संघ की सांझी विशेषताएँ निम्न है-

  • अपना एक झंडा, गान, स्थापना दिवस और अपनी एक मुद्रा।
  • समृद्ध सैनिक क्षमता।
  • टकराव रहित, मेल मिलाप की सोच।
  • दो राष्ट्रो का सुरक्षा परिषद् का स्थाई सदस्य होना।
  1. चीनी अर्थव्यवस्था के उत्थान के लिए उत्तरदायी कारकों का वर्णन कीजिए।

उत्तरचीनी अर्थव्यवस्था के उत्थान के लिए उत्तरदायी कारक-

  • खुले द्वार की नीति
  • शॉक थेरेपी की जगह, चरणबद्ध अर्थव्यवस्था
  • 1982 में खेती का निजीकरण
  • विशेष आर्थिक क्षेत्र की व्यवस्था
  • निजी सम्पत्ति को आंशिक रूप से स्वीकारना।
  • अर्थव्यवस्था समाजवाद से पूंजीवाद की ओर बढ़ती।
यह भी पढ़ें …………संयक्त राष्ट्र संघ नोट्स  
यह भी पढ़ें ………… वैश्वीकरण नोट्स इन हिंदी 
यह भी पढ़ें …………संयुक्त राष्ट्र संघ नोट्स इन हिंदी 

Leave a Comment